एक शराबी की पत्नी उसे छोड़कर चली गयी.उसका नाम रीना था.तो शराबी की भावनाएं.
(Based on song "wo haseena wo neelampari(Darde-e-disco)")
वो रीना वो छछुन्दरी,
ले गयी मेरी फटी दरी,
दारू इन हाथों से छीन ली है,
नाली पे लुटिया है धरी.
मैंने जाना वो आवारा
वो कर गयी मेरा सत्यानाश,
हाथ में मेरे है खाली गिलास,खाली गिलास......
बत्ती गुल थी,गर्मियों का मौसम था,
हमारे यहाँ कभी सर्दियों का मौसम था,
लम्हा-लम्हा मैंने भोजन की फरमाइश की,
लम्हा-लम्हा उसने थप्पड़ की आजमाइश की,
फिर गुस्सा मुझको भी आया,
मैंने मारने को हाथ उठाया,
हाथ पकड़ कर मोड़ दिया, पहुंचा दिया मुझे धोबीघाट,
हाथ में मेरे है खाली गिलास,खाली गिलास......

No comments:
Post a Comment