P.P. Sir is a professor of Physics in H.B.T.I..He is also a very good singer and his voice is awesome.Actually he is awesome.He is a social worker and want to do many good things.
बुद्धिहीन मुझे जानिके,सुमिरौ P.P. सर |
कर दो हमपे कृपा,पास कराओ पेपर ||
जय P.P. सर Physics के ज्ञाता,मैं हूँ अब तुम्हरे गुण गाता |
महाज्ञानी पंडित एक गायक,physics के तुम ही हो नायक |
जब-जब सवाल कोई फँस जाये, answer किसी को समझ ना आये |
जाते हैं हम पास तुम्हारो,पलक झपकते गलती सुधारो |
उसपर हमें हो गलती बताते, solution पूरा समझाते |
करते हो तुम कभी ना गुस्सा,कौन होगा जग में तुमसा |
पैसे का नहीं मोह तुम्हें है,पेपरों ने तुम्हरे गुण कहे हैं |
करते रहते हो जनसेवा,देवा हो पर नहीं हो लेवा |
जनकल्याण भावना तुम्हारी,physics जहिये तुम्ही से तारी |
लोग कहें गुणगान तुम्हारे,कोई नहीं है समान तुम्हरे |
H.B.T.I. के हो प्रोफ़ेसर,जैसे bowling के हैं मोंटी पनेसर |
M.S. चौहान तक गुण गायें तुम्हारा,Physics के तुम्ही हो सहारा |
Physics में जो सवाल है आवे,वो भी तुमसे है घबरावे |
गायक भी हो बड़े बलशाली,संगीतज्ञ तक बजावें ताली |
कितनों को IIT पहुँचाया,कितनों को IAS है बनाया |
मेरी भी सुन लो हे स्वामी,दूर करो जो है खामी |
हम भी हैं बस दास तुम्हारे,बिगड़े भाग बनाओ हमारे |
physics नहीं है हमको आती,फिर भी हमको बड़ी है भाती |
पढ़ते रहते है निरंतर,पड़ता नहीं है कोई अंतर |
हमको भी इसे समझाओ,हमें यूं ना ठुकराओ |
जो कोई तुमको है ध्याता,यश गुण नाम सब है कमाता |
किसी से नहीं है द्वेष तुम्हारा,कितनों को है तुमने उबारा |
आपनो सवाल सम्हारौ आपे,हम लोग हैं उससे काँपें |
ब्लौगों में गुणगान करेंगे,physics से अब नहीं डरेंगे |
जिस को भी हो तुम पढ़ाते,उससे सवाल हल हो जाते |
लोगों का हित ही हो चाहते,इसलिए हो उन्हें पढ़ाते |
उन लोगों के गुण भाग बढे हैं,जो एक बार तुमसे पढ़े हैं |
Verma सर पे है तुम्हे श्रद्धा,है उबारी तुमने एक वृद्धा |
पुराने नगमे हैं तुमको भाते,नया गीत तुम नहीं हो गाते |
संगीत के तुम हो पुजारी,गायन कला तुमने उबारी |
rotation के तुम हो ज्ञाता,उसमे सब कुछ है आता |
सब चीज़ों में है पकड़ तुम्हारी,निकाली सारी अकड़ हमारी |
"आकाश" सी ऊंची सोच तुम्हारी,सबने तुम्हरी महिमा बखारी |
PRAN Classes के तुम हो स्वामी,तुम्हरे कारण हुई ये नामी |
पदचिन्हों पर तुम्हरे चलते हैं,पाप सब हमरे जलते हैं |
जय जय जय ओ P.P. sir ज्ञानी,तुम्हरी बातें जगत ने मानी |
आकर कृपा करो हमपर,physics आये तुम्हरे दम पर |
जो सत बार पाठ करे यह चालीसा,physics आये बने P.P. sir सा |
इस चालीसा का पाठ करो,पढ़ के फिर ठाठ करो |
"आकाश तिवारी" सदा है चेरा,कीजै सर ह्रदय में डेरा |
पाठ चालीसा करत,हम दंडवत कर |
H.C. Verma सर सहित,ह्रदय बसों P.P. सर ||
If you have a photo of P.P. sir.Please send through E-Mail(
akash737tiwari@yahoo.in) and I will add that at this post.