शुक्ल साहब एक बड़े विद्वान हैं.इन्हें संस्कृत,हिंदी और अंग्रेजी तीनों भाषाओं पर प्रबल पकड़ है.गीता.श्रीरामचरित मानस आदि ग्रन्थ इन्हें कंठस्थ हैं.लोगों को इनके स्वर्ग प्राप्ति पर कोई संदेह नहीं है.ये प्रायः अपने एकांत कमरे में अध्ययन किया करते हैं अथवा टेलीविजन पर आध्यात्मिक प्रोग्राम देखा करते हैं.
आज भी ये टेलीविजन पर गीता प्रवचन सुन रहे थे की उनके पुत्र ने उन्हें वकील साहब के आने की खबर दी.इन्होंने वकील साहब को अन्दर बुलवा लिया.वकील साहब ने आकर इन्हे बताया कि इनके भाई ने उनपर अपनी जमीन हडपने का आरोप लगाकर मुक़दमा दायर कर दिया है,यह सुनते ही शुक्ल जी का चेहरा गुस्से से तमतमा जाता है.वे लाल-पीले हो कर कहते हैं,"मैं उन सबको फूटी कौड़ी भी न दूंगा.यह सब मेरा है.चलिए मेरा साथ,मैं उन सबको देखता हूँ ."
यह कहकर वह कमरे से बाहर निकल आते हैं.वकील भी उनके पीछे-पीछे चला जाता है.कमरे में टेलीविजन चालू है और उस पर बताया जा रहा है-
"ईशावास्यमिदं सर्वं,यत्किंचजगत्यां जगत |
तें त्यक्तेन भंजीथा, मा गृधः कस्यस्विधनम ||"
अर्थात इस चराचर जगत में जो कुछ भी है, वो ईश्वर से ही व्याप्त है,अतः प्रत्येक वस्तु का त्यागपूर्वक भोग करें,किसी के धन का लोभ न करें.
