Wednesday, June 22, 2011

Road Digging

                                                             
कानपुर की हालत इस समय बहुत खस्ता हाल है.गहरी सीवर लाइन डालने के लिए नगर निगम ने ने लगभग  हर सड़क खोद डाली है.तो इस स्थिति का फायदा उठाकर एक हॉस्पिटल ने एक विज्ञापन दिया है..
(Based on song-'आस पास है खुदा' Movie-'अनजाना अनजानी')

उछला जाये जो बन्दे रे,
एक पल को तू नज़र झुका,
टूट जाये कमर जहाँ वहीँ,
मिलता है टूटा रास्ता,
तेरी किस्मत तू बदल दे,
इस रस्ते पर गर चल दे,
सुन राही,मेरी होर्डिंग के हैं निशां,
तू न जाने आस पास है खुदा........(हर सड़क खुदी पड़ी है)

राह पे डाल तू नज़र,
गड्ढों से हारकर, कहाँ चला रे,
कूड़ा ईंट कंकड़ों को, 
तोड़ता तू रोंदता, फिर गिरा रे, 
तू अपने खून के रंग से,
इस रोड को रंग दे,
अपने हर अंग-अंग से,
खून बहा तो क्या,
जब होगा अँधेरा,
तब पायेगा bed मेरा,
उस bed पे फिर होगी हर सुबह ,   

तू न जाने आस पास है खुदा........

मिट जाते हैं,
सबके निशां,
बस एक वो मिटता नहीं है,
मान ले जो हर मुश्किल को,
मर्ज़ी मेरी,
हो हमसफ़र न तेरा जब कोई,
तू हो जहाँ, रहूँगा मैं वही,
तुझसे कभी न एक पल भी मैं जुदा,

तू न जाने आस पास है खुदा........

Sunday, June 19, 2011

Nano कार

                                                              
Nano  कार के लिए-
(Basedon  song 'जब से मेरे नैना तेरे नैनो से लागे रे' Movie'सांवरिया')


जब से मेरे नैना तेरी नैनो पे लागे रे,
जब पडोसी कार हुआ,मैं तो बेकार हुआ,
बाइक भी साईकिल लागे रे--२

जब से हुआ है कार का जमाना,तब से बढ़ी हैं मंहगाईयाँ,
तब से बढ़ी मजबूरियां,तब से लड़े हैं बीबी-मियां,

जो तुझे लेकर, हर कोई अब-अब भागे रे,
जब पडोसी कार हुआ,मैं तो बेकार हुआ,
बाइक भी साईकिल लागे रे--२
           

हनुमान जी की गदा

                                                           
हनुमान जी राक्षसों से युद्ध कर रहे हैं,तो युद्ध-क्षेत्र का दृश्य-
(Based on song -'Ada' movie-'Garam Masala')

राक्षस-गदा आय हाय गदा,कातिलाना गदा मार डाले न,  
           गदा आय हाय गदा,होश उड़ाए गदा मार डाले न,
           आये थे लड़ने हुए,कई लापता,

हनुमान जी-तू कहे तो मैं तेरी आँखों को फोड़ दूं,
                   तेरे घुटनों को तोड़ दूं,
                   कह दे ज़रा..
                 
                   तू कहे तो मैं तेरा चेहरा बिगाड दूं,
                   तेरी मूंछें उखाड लूं,            
                   कहता है क्या,
                  जाओ यहाँ से नहीं तो मरो खामखाँ,
      
                 
राक्षस-गदा आय हाय गदा,कातिलाना गदा मार डाले न,  
           गदा आय हाय गदा,होश उड़ाए गदा मार डाले न,
           आये थे लड़ने हुए,कई लापता,                   

Saturday, June 18, 2011

आकाश रस-वाणी

करने को बंद दहेज़ हत्या,अब हमारा जाप है |
दुल्हन ही दहेज़ है,और दहेज़ लेना पाप है ||

आज करे सो कल क्यों नहीं किया,कल कर रहे थे मौज |
करते-धरते कुछ नहीं,सोने की प्रेक्टिस करते हो रोज़ ||

आकाश गन्ना रस यों पिया,लेना पड़ा उधार |
खर्चा-वर्चा बढ़ गया,जो मैं पड़ा बीमार || 

हिंदी बड़ी धुरंधर भाषा,सर खपा कर हर कोई चीखे |
लोग पढ़ाते है अंग्रेजी,पर कहें अंग्रेजी बोल-ना सीखें ||

बाब रामदेवजी से-

बाबा बैर न लीजिये,कांग्रेस,मंत्री,सरकार,
जब-जब कोशिश जो करे,तब पड़े फटकार,
पैसों की भूलभुलैया में,दब गयी ललकार,
अन्ना,जनता,रामदेव,सब हुए बेकार,
कहत आकाश सुनो सन्यासी,बढे है भ्रष्टाचार,
इनसे  बैर जो तुम करियो,पड़िये पुलिस की मार ||  

       

Sunday, June 12, 2011

अंतिम-संस्कार

'क्या अभी भी बुखार उतना ही है?
'हाँ, अभी भी उतना ही है | क्या हम किसी डॉक्टर को नहीं बुला सकते?'
'शायद बुला सकते अगर हमारे पास पैसे होते |'

   एक गाँव का एक पुराना सा घर है, मिटटी का बना हुआ | वहाँ एक कमरे में चारपाई पर एक वृद्धा लेती हुई है बीमार सी | मरियल सी दिख रही है | वह काफी तेज़ बुखार से ताप रही है | समीप ही उसका पुत्र लक्ष्मीकांत खड़ा हुआ है.वृद्धा के सिरहाने लक्ष्मीकांत की पत्नी सौदामिनी बैठी है.शांत चिन्तायुक्त वातावरण  .सभी के चेहरे पर परेशानी.|वृद्धा कुछ अचेत सी है.

सौदामिनी ने व्यग्रता से पूछा,"क्या हमें कुछ उधार मिल सकता है?" 
लक्ष्मीकांत ने धीमी आवाज में जवाब दिया,"अभी पुराना ही नहीं चुकाया है,नया कौन देगा?"
"डॉक्टर से यह क्यों नहीं कह देते कि पैसे हम बाद में दे देंगे अभी तो सिर्फ इलाज कर दें."
"कोशिश करके देखता हूँ"

इतना कहकर लक्ष्मीकांत तीव्रता से निकल गया.आस-पास भी खबर हो गयी.कई औरतें घर में जमा हो गयीं.वृद्धा की स्थिति वैसी ही बनी हुई है.सभी सौदामिनी को ढांढस  बंधा रहे हैं.किसी के चेहरे पर दया तो किसी के चेहरे पर लाचारी है की मैं कुछ नहीं कर सकता.माहौल चाहें कुछ भी हो अगर लोग जमा हैं तो बातचीत तो होगी ही.यहाँ भी वही रिवाज़ निभाया जा रहा था.
       एक ने चिन्तायुक्त वाणी में कहा,"हमरा तो जी बड़ो ख़राब हो रहो है.घर से निकलत समय ही बिल्लिवा रस्ता काट गयी राहे.हिन् पे आके ओखा फल मिल ही गओ."

"ई तो बड़ा बुरा भओ. बिल्ली रस्ता काट जाये तो कुछ न कुछ बुरो होवत ही है."
"अरे कल्ले ही हम इनके घर के पास ही कुत्त्वा को रोवत सुना राहे.कुत्त्वा को यमराज दिखत हैं."
"इनके बचें की उम्मीद बड़ी कम है."

                        सौदामिनी से ये सब सुना न जा रहा था.वह पट्टी का पानी लाने के बहाने अन्दर गयी.फिर अन्दर जाकर खूब रोयी.थोड़ी देर बाद पानी की पट्टी और पानी का कटोरा लेकर वापस आई.उसने थोड़ी आशा से वृद्धा के सर पर हाथ रखा और पूछा,"अम्मा...".इसके आगे के लफ्ज़ उसके आंसुओं में डूब गए.इस मार्मिक दृश्य से कई स्त्रियों के आँखों में भी आंसू आ गए.परन्तु वृद्धा तो अचेत थी.वह कुछ न बोली.
                        एक स्त्री ने सलाह दी,"सुनो,अइस करौ एक लोटवा मा पानी भरकर नज़र उतारि दो.छः सीध और एक उल्टा चक्कर उतारकर पानी फेंकि आवौ.लौतम समय पीछे न दिखियो."
                         दुःख से घिरा व्यक्ति आशा की एक किरण से बी रास्ता खोजता है.बस किसी तरह संकट टेल.वह तिनके के सहारे से भी डूबने से बचाना चाहता है.कुछ ऐसी ही दशा सौदामिनी की भी थी.वह झट से गयी और नज़र उतारने का प्रबंध करने  लगी.
                         उसने नज़र उतारी.उसे कुछ आशा बंधी,लेकिन वृद्धा की दशा वैसी ही थी.तभी लक्ष्मीकांत डॉक्टर को लेकर आ गया.डॉक्टर ने आते ही वृद्धा को हिलाया.'अम्मा..' कोई जवाब नहीं.उसने देखा वृद्धा बेहोश है.उसने पानी की छींटें मुंह पर मारी.वृद्धा को होश आ गया लेकिन इस सचेतावस्था और उस अचेतावस्था में ज्यादा फर्क नहीं था.डॉक्टर ने नब्ज़ टटोली .कुछ सोचा और एक इंजेक्शन लगा दिया. फिर उठकर बोला,"मैंने इंजेक्शन लगा दिया है.कुछ देर में होश आ जाये तो मुझे बुला लेना."
                         इतना कहते समय डॉक्टर को जरा भी दुःख न था.दुखी वातावरण में उसका हृदय द्रवित न हुआ था.वह उठाकर बाहर चला गया.लक्ष्मीकांत उसे छोड़ने बहार तक गया.डॉक्टर जाते लगा फिर कुछ रुका जैसे कुछ भूल गया हो.उसने कहा,"और हाँ मेरी फीस कल तक जरूर दे देना."
                         दुखी लक्ष्मीकांत का दुःख और बढ गया.वह उदास सा घर के अन्दर आया.अन्दर का वातावरण पूरी तरह शांत,दुखी और बोझिल था.सुअदामिनी रो रही थी और कुछ महिलाएं भी.लक्ष्मीकांत क़िसी  तरह अपने आंसू रोके हुए था.वह अपनी माँ  के साथ बिताये बीते दिन याद कर रहा था.
                       मातृत्वमयी  और  ममत्वमयी  स्नेह  के बादलों  ने आकर उसके  मन को ढँक लिया । इन बादलों ने संसार भर के दुखों की धूप  से उसे   बचा लिया ।  अब वह ममता की ठंडी छाँव में है । मातृस्नेह कि ठंडी पवनो ने उसकी आत्मा को शीतल कर दिया है ।  भीषण धूप संसार भर को जलाती फिरती थी , हवा के हलके जलकणो से मात  खा गयी । अब बादल आये हैं तो बारिश तो होगी  ही । सो लक्मीकांत के आँखों से भी आँसुओ की  धारा बह निकली । अक्सर हम चींजों का अस्तित्व तब तक नही समझते जब तक वो अस्तित्व में रहने लायक न बचें । आज लक्मीकांत को अपनी माँ के अस्तित्व का पता चला । जिस पेड़ कि छाँव में उसने अब तक जिंदगी कि घनी धूप से अपनी रक्षा कि थी ,जिसकी शाखाओं पर चढ़कर ,जिसकी पत्तियां खाकर  जीवन आरम्भ किया था ,जिसकी गोद में टिककर अपनी रात कटी थी,जिससे लिपटकर अपने दर्द बयां किया , वो पेड़ आज काल की आंधी से ढहने वाला था । आज वह अनाथ  जायेगा ।
                      वैसे मर्द भावनात्मक रूप से मजबूत समझे जाते है, रोना तो स्त्रियों का काम है । मर्द तो खुद को समझा लेते है । लेकिन बच्चों पर कोई प्रतिबंध नहीं है । बच्चे तो कभी भी रो सकते है । दुनियाँ कि नज़रो में लक्मीकांत मर्द हे ,लेकिन माँ  की नज़रों में वह बच्चा ही है । वह रो रहा है , दुनियां  के लिए नहीं अपनी माँ के लिए , जैसे वह बचपन में रोता था जब माँ उससे दूर जाती थी ,जैसे आज दूर  जा जा रही है । उसके दो भगवान थे, एक धरती पर एक आसमान पर । आज दोनों भगवान एक होने जा रहे थे ।  धरती पर वो अनाथ हो गया था ।
                     अचानक वृद्धा के स्वर्ग सिधारने कि खबर आ गयी । कुछ लोगो के आंसू वृद्धा के लिए निकल पड़े तो कुछ लोगो के उस मार्मिक दृश्य को देखकर । सौदमिनी भी रो रही थी और लक्मीकांत भी । तभी किसी ने लक्मीकांत को बुलाकर कहा,"अंतिम संस्कार का कुछ इंतज़ाम करो । रूपए हो तो अभी मै पंडा से बात कर के आता हूँ । जल्दी करो ।"  लक्मीकांत का शोक चिंता में बदल गया । घर में पैसा नही, कोई उधार देगा नही । उसने सोचा -क्या उसकी माँ को स्वर्ग नही है जाने का अधिकार और क्या उससे नही है दुखी होने का अधिकार । 




The Great Khali VS Mark Henry

           


                                                          
The Great Khali Mark Henry से कहते हैं-
(Based on song-"Peelon" movie-"Once Upon Time In Mumbai") 


पीटूं,तेरे काले-काले गालों को हरदम,
पीटूं,तेरे मोटे-मोटे पैरों को हरदम,
पीटूं,है पीटने का मौसम,
कि तेरे संग एक मक्कारी है,
कि तेरे संग एक खूँखारी है,
कि तेरे संग बेचैनी मुझको,
कि तेरे संग मारामारी है,
तेरे संग जी नहीं लगता,
तेरे संग जी नहीं सकता,
तुझसे हैं हारे मैंने सारे वो जुआं,

शाम को जो मारे तू मुझे,
तो मेरी सुबह क्यों कुछ ज्यादा कराहती है ये,
हर लम्हा हर घडी हर पहर,
मेरी नसों में आके ये दर्द बढाती है ये,

तोडूँ तेरे पीले-पीले दातों को हरदम,
मोडूँ तेरे भारी-भारी घुटनों को हरदम,
फोडूं है फोड़ने का मौसम,


कि तेरे संग अब बेकारी है,
कि तेरे संग हर बीमारी है,
कि तेरे संग फ़्लू भी है मुझको,
कि तेरे संग हम भिखारी हैं,
तेरे संग जी नहीं लगता,
तेरे संग जी नहीं सकता,
तुझसे हैं हारे मैंने सारे वो जुआं, 

Friday, June 3, 2011

दबंग

एक दबंग Hotel में खाना खाने गया.जब वह खाना खा चूका तो वेटर आया और उसे बिल दे दिया.वह वेटर बोला (Based  on "दिल दे दिया है,जान तुम्हें देंगे, दगा नहीं करेंगे *Movie :मस्ती "

बिल दे दिया है,पैसे ले लेंगे,
जाने नहीं देंगे तुम्हें हम.      
बिल दे दिया है,पैसे ले लेंगे,
जाने नहीं देंगे तुम्हें हम.
मैगी की कसम यारा मैगी की कसम 
 बिल दे दिया है,पैसे ले लेंगे,
जाने नहीं देंगे तुम्हें हम. 

दबंग: आवारगी में खा गया मैं खाना,
         बिल था मुझे नहीं चुकाना,
         जाओ नहीं तो तुम मारे जाओगे,
         साथ में दो-तीन थप्पड़ फ्री में खाओगे,
         बिल ले लेंगे पैसे नहीं देंगे, 
         देंखें क्या कर लोगे तुम, 
         बिल ले लिया है,पैसे नहीं देंगे, 
         देंखे क्या कर लोगे तुम.
         मैगी की कसम यारा मैगी की कसम,