Wednesday, May 4, 2011

कैपरी महिमा

कैपरी का शौक़ीन कैपरी से-
(Based on song 'आफरीन तेरा चेहरा')  

कैपरी तेरा मोहरा,                   
कैपरी तेरे धागे,
कैपरी तेरा मंजर,
कैपरी तेरी  बातें,

तुझको सिलाना है,चांहें जो हो,
खर्चा बढ़ाना है,चांहें जो हो,

कैपरी.....

मेरी तमन्ना है,तेरा बसेरा हो,
मेरी अटैची में,
कहीं भी जाके भी,पैंट लाके भी,
काटूँगा  कैंची से,
मेरी टांग तलक तू समाई है,
ऐसी तेरी लम्बाई है,
पहनना चाहूं तुझे हर लम्हा,
इसीलिए तू सिलवाई है,

कैपरी तेरा मोहरा,
कैपरी तेरे धागे,
कैपरी तेरा मंजर,
कैपरी तेरी  बातें,

तुझको सिलाना है,चांहें जो हो,
खर्चा बढ़ाना है,चांहें जो हो,

No comments:

Post a Comment