Saturday, June 18, 2011

आकाश रस-वाणी

करने को बंद दहेज़ हत्या,अब हमारा जाप है |
दुल्हन ही दहेज़ है,और दहेज़ लेना पाप है ||

आज करे सो कल क्यों नहीं किया,कल कर रहे थे मौज |
करते-धरते कुछ नहीं,सोने की प्रेक्टिस करते हो रोज़ ||

आकाश गन्ना रस यों पिया,लेना पड़ा उधार |
खर्चा-वर्चा बढ़ गया,जो मैं पड़ा बीमार || 

हिंदी बड़ी धुरंधर भाषा,सर खपा कर हर कोई चीखे |
लोग पढ़ाते है अंग्रेजी,पर कहें अंग्रेजी बोल-ना सीखें ||

बाब रामदेवजी से-

बाबा बैर न लीजिये,कांग्रेस,मंत्री,सरकार,
जब-जब कोशिश जो करे,तब पड़े फटकार,
पैसों की भूलभुलैया में,दब गयी ललकार,
अन्ना,जनता,रामदेव,सब हुए बेकार,
कहत आकाश सुनो सन्यासी,बढे है भ्रष्टाचार,
इनसे  बैर जो तुम करियो,पड़िये पुलिस की मार ||  

       

No comments:

Post a Comment