वह आज बड़ा खुश था.सुबह-सुबह उसे दस रूपए का फायदा जो हुआ था या यों कहें उसना किसी का दस रूपए का नुकसान करा दिया था.वह आज सुबह सब्जीमंडी गया और वहां उसने सब्जीवाले से दस रूपए के बैंगन लिए.जब तक सब्जीवाला दूसरे ग्राहक के साथ व्यस्त था वह वहां से हट गया और उसे मुफ्त के बैगन मिल गए.
सुबह-सुबह के फायदे को वह अच्छा सगुन मान रहा था.उसे आज ज्यादा मुनाफा होने की आशा थी.उसने बड़ी प्रसन्नता से अपनी आटे-दाल की दुकान खोली.अधिक फायदे के आशीर्वाद को चाहकर पूजा-पाठ की.उसके पास ग्राहक आने लगे थे.सचमुच आज ग्राहकों की संख्या रोज की तुलना में अधिक थी.वह इसे भगवान् का आशीर्वाद मान रहा था.उसे एक आवाज सुने दी-"एक किलो चावल देना"
"कितने वाले चाहिए,बीस वाले या बाईस वाले"
"बाईस वाले दे दो"
वह चावल तौलने लगा.उसने चावल की पालीथीन देकर कहा-"एक सौ दस रूपए"
वह ग्राहक पर्स से रूपए निकालने लगा.तभी उसे दूसरी आवाज सुने दी-"एक माचिस का बंडल देना"
वह पीछे मुड़ कर बंडल उठाने लगा.
"ये लो पाँच रूपए हुए" दुसरे ग्राहक को बण्डल देये हुए वह बोला.
अब उसकी नज़रें पहले वाले ग्राहक को खोज रही थीं.पर न उसे वह ग्राहक दिखाई पड़ा न वह चावल का पालीथीन.
वह घबरा गया.धीरे-धीरे उसे सब कुछ समझ आने लगा था.फिर उसे उस सब्जीवाले की याद आ गयी.

No comments:
Post a Comment