बारिश का मौसम था.कीचड़ भी बहुत था.दो लड़कियाँ जा रहीं थी.वो दोनों काफी गोरे रंग की थीं.
वे बातें कर रहीं थीं.
'ओफ्फो..आज कितना कीचड़ है.मेरी तो सैंडलों में कीचड़ भर गया है'
'मेरी भी तो जींस कीचड़ से सन गयी है.हे भगवान् पता नहीं ये पानी बरसता ही क्यों है.मेरा तो दिमाग खराब हो हो रहा है'
अचानक किसी को देखकर वो बोली-
ए वो देखो! उस लड़की की शक्ल! कितनी काली है! लगता है जब भगवान् इसे बना रहे थे तब लाइट चली गयी थी,'
'इसका फेसकट कितना खराब है'
'अपनी क्लास में भी तो कितने बदसूरत लोग हैं,जिनको देखकर भगवान् भी सोचते हैं "अरे इसे मैंने बनाया है?"'
'उस स्वाति को ही देख लो.खुद को कैटरीना कैफ समझती है,पर लगती है बिल्कुल टुनटुन,जब चलेगी तो ऐसा लगता है जैसे कहीं की महारानी चली आ रही है,
'उस स्नेहा को ही देखो,जब उससे मैं हाथ मिलाती हूँ हो ऐसा लगता है जैसे रात में काले आकाश पर चन्द्रमा उगा हो'
'तेरा हाथ काला आकाश और उसका हाथ चन्द्रमा?' पहली हँसी
'पागल है क्या?'उसने दूसरी को धक्का दिया.पहली और जोर से हँसी.
'मेरा हाथ चन्द्रमा और उसका हाथ काला आसमान,समझी?'
'उसका चेहरा भी कितना खराब है.जैसे आदिमानव हो,बिल्कुल पागल लगती है,उसकी तो शादी भी नहीं होगी'
'जो देखने आएगा वो राक्षसी समझ के भाग जायेगा'
अचानक एक लड़की को ठोकर लग जाती है और वो गिर जाती,उसके सारे कपडे ख़राब हो जाते हैं और सारे चेहरे पे कीचड़ लग जाता है.उसी समय उसे किसी दुकान में चलते गाने की आवाज सुनाई पड़ती है-"गोरे रंग पे ना इतना गुमान कर..गोरा रंग तो एक दिन ढल जायेगा.."

No comments:
Post a Comment