Monday, September 13, 2010

एक बुजुर्ग की भावनाएँ

(Based on song "Dil to bachcha hai ji"
एक बुजुर्ग की भावनाएँ-
ऐसी बूदी नज़र ठीक से दिखता नहीं,कोई जोड़ नहीं है जो दुखता नहीं,
बाल कब के पक के सफ़ेद हो गए,लाठी पर भी हूँ टिकता नहीं,
अल्लाह ये धड़कन घटने लगी हैं,चेहरे पे झुर्रियां,पड़ने लगी हैं,
डर लगता है अब दौड़ने में जी,
मैं तो बूढा हूँ जी,थोडा टेढ़ा हूँ जी,

ऐसी उबासी बैठी है दिल में,उठने से घबरा रहे हैं,
सारी जवानी दौड़ के काटी,चलने से कतरा रहे हैं,
जब उठता हूँ तो,ऐसे लगता है क्यूं,जा रहा हूँ कहीं गिर न पडूँ,
मुझ सा कोई ढीला नहीं,
दोनों ये टाँगें दुखने लगी हैं,कमर ये मेरी झुकने कगी है,
काँपता हूँ अब गर्मी में जी,
मैं तो बूढा हूँ जी,थोडा टेढ़ा हूँ जी.

2 comments: